HomeRashifalAaj Ka Rashifal 18 Sept 2026: धन और रिश्तों के मामले में...

Aaj Ka Rashifal 18 Sept 2026: धन और रिश्तों के मामले में किस राशि के लिए बदलेंगे हालात? पढ़ें पूरा राशिफल

आज का दिन किसी के लिए आर्थिक लाभ तो किसी के लिए कामकाज की उलझनें बढ़ा सकता है।

  • आज का दिन किसी के लिए आर्थिक लाभ तो किसी के लिए कामकाज की उलझनें बढ़ा सकता है। करिअर, धन, रिश्तों और सेहत के मामले में किसे रहना होगा सावधान और किसके लिए बन रहे लाभ के योग, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जेवर और एंटीक में निवेश करना आज फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। घर के कार्यों में सहायता करें। आज आप घूमने-फिरने का पूरा आनंद ले सकते हैं। आज आप कुछ नजदीकी लोगों को नजरअंदाज कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पीला | उपाय : मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन सहित चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
आज कार्य में कई अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। आज आप दूसरों पर धन खर्च कर सकते हैं। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। काम का बोझ रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भगवा | उपाय : श्री राम स्तुति का पाठ करें।

मिथुन राशि
आज अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आज व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। कर्जदार आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : नहाने के पानी में हल्दी डालकर स्नान करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 23 July 2026: कहीं बनेंगे बिगड़े काम तो कहीं बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कर्क राशि
आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कोई अटका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। दफ्तर की परेशानियों को हल करने के लिए मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव को कम करने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : घर में पूजा के स्थल को बार-बार न बदलें।

सिंह राशि
सेहत पर ध्यान दें। व्यापार में आज अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। शाम के समय किसी दोस्त के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : गाय को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
आज आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। आज आप दान-पुण्य का कार्य कर सकते हैं। परिवार वाले किसी छोटी-सी बात का राई का पहाड़ बना सकते हैं। जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आज आपको धोखा दे सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : गाजरी | उपाय : स्त्री को सफेद रंग के वस्त्र दान करें।

ये भी पढ़ें:  चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां श्री चिंतपूर्णी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था, श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान

तुला राशि
आज आप अपने माता-पिता को अनदेखा कर सकते हैं। आज आप लोगों के बहकावे में आ सकते हैं। कोई जरूरतमंद आपके दरवाजे पर आ सकता है। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। झूठी उम्मीद पर न जिएं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : इमली के पेड़ को जल से सींचें।

वृश्चिक राशि
कोई भी औषधि अपने आप से न लें। आज आप काफी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन रह सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : जरूरतमंद व्यक्तियों की आज मदद करें।

धनु राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। पिता से अनबन हो सकती है। आज आप छोटी-छोटी बातों को लेकर मुंह बनाकर बैठ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। जॉब इंटरव्यू देने के लिए आज अच्छा मौका है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : ॐ का उच्चारण करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 01 August 2026: किसके पक्ष में रहेगा दिन, आज आपकी राशि क्या कर रही इशारा! पढ़ें अपना राशिफल

मकर राशि
आकस्मिक मुनाफा हो सकता है। किसी नई परियोजना को शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। शाम के समय कोई मेहमान आ सकता है। शाम के लिए बेहतर प्लान करें। कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : काजू से बनी मिठाई गरीब बच्चों में बांटें।

कुंभ राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। चोट आदि से बचें। लोग आज आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गाय की सेवा करें।

मीन राशि
मातृ पक्ष से आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप उम्मीद पर खरा उतर सकते हैं। आज आप अपना वादा निभा सकते हैं। आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कोई आपको तोहफा दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : श्री गणपति जी की पूजा करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More