HomeHimachalSirmaurबाल विज्ञान कांग्रेस में सोलंकी का विद्यार्थियों को संदेश, वैज्ञानिक सोच अपनाएं,...

बाल विज्ञान कांग्रेस में सोलंकी का विद्यार्थियों को संदेश, वैज्ञानिक सोच अपनाएं, नशे से रहें दूर; कमरे का उद्घाटन भी किया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में नाहन उपमंडल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत की।

नाहन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में नाहन उपमंडल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने, नशे से दूर रहने और समाज में भाईचारे एवं सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से स्कूल में निर्मित कमरे का उद्घाटन भी किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अजय सोलंकी ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नई सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और राष्ट्र निर्माता हैं। इसलिए विज्ञान को केवल किताबों और पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय इसे समाज और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान का माध्यम बनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  जनहित के मुद्दों पर डॉ. बिंदल ने घेरी सुक्खू सरकार, पावर ऑफ अटॉर्नी से लेकर लंपी रोग व ट्रालों के आतंक पर उठाए बड़े सवाल

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सवाल पूछना, प्रयोग करना और नई चीजों के बारे में सोचने की आदत ही नवाचार की नींव रखती है। विद्यार्थियों को हर विषय को जिज्ञासा के साथ समझने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास करना चाहिए।

विधायक ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने साथियों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

अजय सोलंकी ने विद्यार्थियों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की बड़ी ताकत है। यदि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिले तो वे समाज में व्यापक बदलाव ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हलवाई की दुकानों में हो रहा था घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल, विभाग ने प्रतिबंधित पॉलिथीन भी पकड़ा

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। स्कूल में विधायक निधि से निर्मित कमरे का उद्घाटन इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।

अजय सोलंकी ने बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़कर अपने विद्यालय, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा कनेक्शन! मंडी में विद्युत बोर्ड की उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी

Latest Articles

Explore More