HomeHimachalSirmaurरेणुकाजी बांध परियोजना: द्वितीय चरण में 31 प्रभावित परिवारों की संरचनाएं अधिगृहीत,...

रेणुकाजी बांध परियोजना: द्वितीय चरण में 31 प्रभावित परिवारों की संरचनाएं अधिगृहीत, सूची अधिसूचित: DC

परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वेबसाइट https://hpsirmaur.nic.in और संबंधित पटवार वृत संगड़ाह, रजाना, ददाहू, बेचड़ का बाग, लाना मच्छेर, डिंबर, निहोग में अवलोकन के लिए 26 सितंबर से 10 अक्तूबर, 2026 तक उपलब्ध होंगी।

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि महाप्रबंधक, रेणुकाजी बांध परियोजना से प्राप्त सूचियों के अनुरूप रेणुकाजी बांध परियोजना ददाहू के तहत द्वितीय चरण में प्रस्तावित गृहविहीन होने वाले परिवारों की सूची, जिसमें 31 परिवारों की केवल संरचनाओं का अधिग्रहण किया गया है, उसमें पंचायत/ राजस्व गांव संगड़ाह/ लग्नू के 12, ददाहू/ दीद बगड़ के 2, ददाहू/ पराड़ा के 7, लाना भाल्टा/बोगली व्यालग के 4, राजगढ़/ काथली भरण के 2, संगड़ाह/ रजाना के 2, नौहराधार/ गवाही के 2 परिवार अधिसूचित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वेबसाइट https://hpsirmaur.nic.in और संबंधित पटवार वृत संगड़ाह, रजाना, ददाहू, बेचड़ का बाग, लाना मच्छेर, डिंबर, निहोग में अवलोकन के लिए 26 सितंबर से 10 अक्तूबर, 2026 तक उपलब्ध होंगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मनरेगा व निर्माण मजदूरों को 2 वर्ष से नहीं मिल रहे वित्तीय लाभ : सीटू

उपायुक्त ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनकी भूमि या घर इस परियोजना के लिए अधिग्रहीत हुए हैं और उनका नाम इस सूची में सम्मिलित नहीं है या गलत रूप से सम्मिलित है वह अपने दावे व आक्षेप लिखित रूप में रेणुकाजी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू, तहसीलदार ददाहू और रेणुकाजी स्थित संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ व नायब तहसीलदार, उपतहसील नारग के भू-व्यवस्था वृत वासनी जिला सिरमौर के कार्यालय में निर्धारित अवधि तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। इसके उपरांत प्राप्त दावे या आक्षेप मान्य नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें:  बाल गृह आदर्श बाल निकेतन का त्रैमासिक निरीक्षण, बच्चों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Latest Articles

Explore More