होमRashifalAaj Ka Rashifal 8 Oct 2026: कमाई के रास्ते खुलेंगे, लौटेगा पुराना...

Aaj Ka Rashifal 8 Oct 2026: कमाई के रास्ते खुलेंगे, लौटेगा पुराना पैसा; काम की होगी तारीफ! जानें पूरा राशिफल

आज ग्रहों की चाल का असर धन, रिश्तों और कामकाज पर अलग-अलग नजर आएगा।

  • आज ग्रहों की चाल का असर धन, रिश्तों और कामकाज पर अलग-अलग नजर आएगा। निवेश और रुका हुआ पैसा राहत देगा। खर्च और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चिंता बढ़ा सकती है। फैसले लेते समय संयम और कार्यक्षेत्र में सावधानी कई राशियों के लिए जरूरी रहेगी।

मेष राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

वृष राशि
बीते कुछ दिनों में आपने जो धन निवेश किया था, उससे आज अच्छा-खासा फायदा मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

मिथुन राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 5 Sept 2026: वृष को कर्ज से राहत, सिंह का लौटेगा उधार का पैसा; मकर-कन्या संभलें

कर्क राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : पीपल की पूजा करें।

सिंह राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशे की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर से बाहर निकलते समय चंदन का तिलक लगाएं।

कन्या राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों में सुधार की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : बेसन से बना हुआ हलवा कुमारी कन्याओं को खिलाएं।

तुला राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : जामुनी | उपाय : कुमारी कन्याओं को केसर-बादाम वाली खीर खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिरस में डूबा सनातन धर्म मंदिर

वृश्चिक राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सलेटी | उपाय : एक नारियल अपने ऊपर वारकर चलते पानी में विसर्जित करें।

धनु राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, परंतु काम का बोझ सताता रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक तालमेल बनाने के लिए संयम से काम लें। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आपकी मुलाकात कई परिचित लोगों से हो सकती है। दोपहर बाद धन लाभ होने की संभावना रहेगी। सेहत के विषय में भी सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : सोते समय अपने सिरहाने के पास दूध से भरा बर्तन रखें और सुबह उठते ही उसे किसी फलदार पौधे पर चढ़ा दें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ मुहूर्त और सटीक उपाय के साथ जानें पूरा राशिफल

मकर राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का हरा | उपाय : आज के दिन भैरव जी की उपासना करें।

कुंभ राशि
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के जो लोग विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

मीन राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। घर की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : काला | उपाय : यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते पहनें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More