HomeRashifalAaj Ka Rashifal 24 Sept 2026: धन कमाने के मौके मिलेंगे, कहीं...

Aaj Ka Rashifal 24 Sept 2026: धन कमाने के मौके मिलेंगे, कहीं लापरवाही पड़ेगी भारी; भाग्यांश के साथ जानें राशि का हाल

आज का दिन कई मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी के लिए कारोबार और धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं, तो किसी को खर्च, धोखे या काम के दबाव से जूझना पड़ सकता है।

  • आज का दिन कई मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी के लिए कारोबार और धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं, तो किसी को खर्च, धोखे या काम के दबाव से जूझना पड़ सकता है।

मेष राशि
व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। चोट आदि का भय रह सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। अचानक की गई यात्रा व्यवसाय में कोई नया मोड़ दे सकती है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : काले या सफेद रंग की धोती किसी साधु को दान करें।

वृष राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लगाए जा सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चॉकलेटी | भाग्य प्रतिशत : 39% | उपाय : घर पर कपूर जलाएं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए थकान भरा रह सकता है। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज लोग आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में झगड़ा हो सकता है। आज आपके पैसे गुम हो सकते हैं। लोगों के बहकावे में आकर धन खर्च न करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 46% | उपाय : पीने के पानी का घड़ा गरीबों में दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : 12 राशियों पर 8 दिसंबर को कैसा रहेगा सितारों का असर! क्या कहती है आपकी राशि?

कर्क राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपको थकान महसूस हो सकती है। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। लोगों की बातों में आकर आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। शाम के समय विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : चेरी | भाग्य प्रतिशत : 48% | उपाय : हमेशा अपने गले में सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

सिंह राशि
आज दोस्तों और रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। कोई किया गया निवेश आज आपको फायदा देगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। सट्टा-लॉटरी के माध्यम से धन आगमन की संभावना रहेगी। आज आप किसी के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चेरी | भाग्य प्रतिशत : 69% | उपाय : घर की दहलीज पर लोबान की धूप जलाएं।

कन्या राशि
आज कार्यों में अड़चन उत्पन्न हो सकती है। किसी काम को लेकर बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। जमीन व वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। काम करते समय चोट आदि लग सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 53% | उपाय : आज किसी धार्मिक स्थल में देसी घी और कपूर का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: धन लाभ, नई उम्मीद और सफलता के योग; जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

तुला राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके पास धन कमाने के कई अवसर होंगे। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आज अनदेखा न करें। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 71% | उपाय : बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद | भाग्य प्रतिशत : 66% | उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।

धनु राशि
आज सेहत को देखभाल की खास जरूरत है। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 50% | उपाय : स्कूल, अस्पताल या अनाथ आश्रम में दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 26 मार्च 2026: क्या कहता है आपका गुड लक, शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानिए अपनी राशि का हाल

मकर राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 46% | उपाय : अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

कुंभ राशि
आज स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मानसिक तनाव के चलते आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कर्जदार आपको परेशान कर सकते हैं। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। तामसिक चीजों का सेवन न करें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 47% | उपाय : उबले हुए मूंग किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 80% | उपाय : पीले रंग की चीजों का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More