होमHimachalSirmaurदर्दनाक हादसा: नेहर सवार पंचायत की 49 वर्षीय महिला की पेड़ से...

दर्दनाक हादसा: नेहर सवार पंचायत की 49 वर्षीय महिला की पेड़ से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक हादसे के बाद नेहर सवार पंचायत समेत सैनधार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

नाहन : जिला सिरमौर के सैनधार इलाके की नेहर सवार पंचायत की एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। मृतका की पहचान बीना देवी (49) पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी गवाही के रूप में हुई है। ये हादसा बुधवार सुबह पेश आया। इस दर्दनाक हादसे के बाद नेहर सवार पंचायत समेत सैनधार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार महिला सुबह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल में गई थी। इस दौरान एक पेड़ से चारा काटते वक्त उनका पांव फिसला और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कालेज नाहन पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जैसे ही उन्हें अस्पताल से बाहर लाया गया, उसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर, चार युवक घायल; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

उधर, नेहर सवार पंचायत के प्रधान अनिल राणा ने बताया कि महिला के निधन से पूरी पंचायत में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि महिला अपने पीछे पति और दो बेटों को छोड़ गई हैं। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि महिला का अचानक यूं चले जाना परिवार के लिए बड़ा आघात है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के विकास मॉडल पर सिरमौर के डॉ. आत्मा राम की बड़ी रिसर्च, क्षेत्रीय असमानताओं पर प्रकाशित हुई ये पुस्तक
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More