होमAccidentचिंतपूर्णी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार, पुलिस...

चिंतपूर्णी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना : चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गग्गूनाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में भवनीश हांडा निवासी अपर स्वाणा, डाकघर स्वाणा, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था।

जब वह गग्गूनाला से कुछ पीछे पहुंचा तो जोड़बड़ की तरफ से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने मोड़ पर उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  फरवरी 2027 तक पूरा होगा मंडी-भराड़ी बस स्टैंड का काम, उपमुख्यमंत्री ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

हादसे में भवनीश के सिर और छाती पर चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More