- काम की तारीफ होगी। लापरवाही नुकसान करा सकती है। पुराना कर्ज वापस मिलने की उम्मीद है। घर-परिवार में मतभेद और खर्च परेशानी बढ़ा सकते हैं।
मेष राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रह सकती है। घरेलू जीवन में तनाव और पारिवारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : लाल | उपाय : पीला हलवा बनाकर जरूरतमंद लोगों में बांटें।
वृष राशि
कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को दबाने की कोशिश हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। लोगों को समझने में परेशानी और स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : गुड़ का दान करें।
मिथुन राशि
आज आपके काम की सराहना हो सकती है। घर का कोई बड़ा सदस्य बचत को लेकर सलाह दे सकता है। फिजूलखर्ची से बचें, क्योंकि कोई आपसे आर्थिक मदद भी मांग सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शाम को किसी अहम व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : कुल देवी-देवता की उपासना करें।
कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन काम का दबाव बना रह सकता है। धन लाभ के योग हैं और दोपहर बाद धन प्राप्ति की संभावना है। पारिवारिक तालमेल बनाए रखने के लिए संयम से काम लें। यात्रा में सावधानी बरतें और सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : मंदिर जाकर देवी देवताओं का आशीर्वाद लें।
सिंह राशि
आज आप कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिचित लोगों के माध्यम से आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की आशंका है और घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
कन्या राशि
आज अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफे की संभावना है और कई परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा से थकान महसूस हो सकती है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : मैरून | उपाय : सूर्य देव की उपासना करें।
तुला राशि
आज गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। घरेलू परेशानियों के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए बेवजह किसी से उलझने से बचें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर पूरा ध्यान दें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : मां सरस्वती की उपासना करें।
वृश्चिक राशि
आज धन अर्जित करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर खर्च या निवेश हो सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : धार्मिक स्थल पर जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
धनु राशि
अपने खराब मूड का असर दांपत्य जीवन पर न पड़ने दें। माता-पिता की मदद से किसी भावनात्मक संकट से उबरने में सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन आर्थिक मदद की जरूरत भी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : काला | उपाय : शनिदेव की उपासना करें।
मकर राशि
आज अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। किसी वस्तु के गुम होने की आशंका है। शाम को गुस्सा और ईर्ष्या बढ़ सकती है, इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गरीबों को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
कुंभ राशि
आज कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जबकि मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी किसी बात से प्रिय व्यक्ति नाराज हो सकता है। कामकाज पर ध्यान दें। शाम को दोस्तों के साथ बाहर घूमने या पार्टी करने का अवसर मिल सकता है। पूजा अर्चना में मन लगेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : क्रीमी | उपाय : मंदिर जाकर देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करें।
मीन राशि
आज आत्मविश्वास बनाए रखें। मेहनत के बावजूद कुछ निराशा हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चोट लगने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं रह सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें।
