- कई राशियों के लिए धन और फैसलों से जुड़ा दिन रहेगा। कहीं अचानक पैसा मिलने के संकेत हैं, तो कहीं खर्च, साझेदारी और कामकाज में सतर्कता जरूरी होगी। रिश्तों और यात्राओं को लेकर भी दिन कुछ राशियों के लिए अहम रहने वाला है।
मेष राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का लाल | भाग्य प्रतिशत : 52% | उपाय : गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।
वृष राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीम | भाग्य प्रतिशत : 68% | उपाय : नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।
मिथुन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पारदर्शी पीला | भाग्य प्रतिशत : 70% | उपाय : कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।
कर्क राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 77% | उपाय : शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 57% | उपाय : गाय की सेवा करें।
कन्या राशि
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। आज किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिलने की संभावना रहेगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। बोलते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। जरूरत से ज्यादा बोले गए शब्द आपको किसी परेशानी में डाल सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : नहाने के पानी में आज दो-चार बूंदें दूध की अवश्य डालें।
तुला राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 66% | उपाय : श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपकी कोई मदद कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र विस्तृत होगा। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : हल्का काला | भाग्य प्रतिशत : 74% | उपाय : मां दुर्गा जी की उपासना करें।
धनु राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : बादामी | भाग्य प्रतिशत : 59% | उपाय : खाने में केसर का प्रयोग करें।
मकर राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 44% | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
कुंभ राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 47% | उपाय : आज किसी सुनसान जगह पर लोहे की कील को गाड़ दें।
मीन राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। आज शारीरिक मेहनत हो सकती है। सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 74% | उपाय : आज किसी दिव्यांग व्यक्ति की मदद करें।
