होमHimachalUnaघनारी की चंगा बस्ती सड़क पर यातायात 30 दिन के लिए बंद,...

घनारी की चंगा बस्ती सड़क पर यातायात 30 दिन के लिए बंद, ट्रैफिक घनारी-नंगल जरियालां रोड पर डायवर्ट

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।

ऊना : उपमंडल गगरेट के तहत घनारी गांव में चंगा बस्ती (किलोमीटर 0/0 से 2/0) सड़क मार्ग 18 अक्टूबर से 17 नवंबर (30 दिन) तक यातायात के अस्थाई तौर पर बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक वाया घनारी-नंगल जरियालां रोड पर डायवर्ट रहेगा।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश संबंधित सड़क मार्ग के आवश्यक निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  युवाओं को नशा बेचने की फिराक में थे ये दोनों शख्स, पुलिस ने दबोचे, स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त

Latest Articles

Explore More