- दिन किसी के लिए आर्थिक लाभ और खुशखबरी लेकर आ सकता है। कामकाज की बाधाओं, बढ़ते खर्च और पारिवारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
मेष राशि
आज सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन खर्च हो सकता है। घर में मेहमान के आने या पूजा-पाठ और हवन का आयोजन होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। घरेलू जरूरतों पर भी खर्च होगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : फिरोजी | उपाय : संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।
वृष राशि
आज कामकाज में कई अड़चनें आ सकती हैं। शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द होने की आशंका है। दूसरों पर धन खर्च हो सकता है। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा और छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भगवा | उपाय : श्रीराम स्तुति का पाठ करें।
मिथुन राशि
आज अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अनुकूल नहीं रहने की आशंका है। बेवजह की यात्राएं और स्वभाव में चिड़चिड़ापन परेशानी बढ़ा सकते हैं। कर्जदार परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : नहाने के पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।
कर्क राशि
आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। दफ्तर की परेशानियों को सुलझाने में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। तनाव कम करने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : घर में पूजा का स्थान बार-बार न बदलें।
सिंह राशि
सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। काम के प्रति लापरवाही से बचें। शाम को किसी दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : गाय को भोजन खिलाएं।
कन्या राशि
आज आपका स्वभाव अच्छा रहेगा और दान-पुण्य के कार्य कर सकते हैं। परिवार में छोटी-सी बात पर विवाद बढ़ सकता है। जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। यात्रा करते समय सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : गाजरी | उपाय : किसी स्त्री को सफेद वस्त्र दान करें।
तुला राशि
माता-पिता की अनदेखी करने से बचें। आप दूसरों के बहकावे में आ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। कोई जरूरतमंद मदद के लिए आपके पास आ सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना है। झूठी उम्मीदों के सहारे न रहें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : इमली के पेड़ को जल से सींचें।
वृश्चिक राशि
आज कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। धन आगमन की संभावना है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
धनु राशि
आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। पिता के साथ अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने का अच्छा अवसर मिल सकता है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : ॐ का उच्चारण करें।
मकर राशि
आज अचानक मुनाफा होने की संभावना है। किसी नई परियोजना को शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। शाम को मेहमान आ सकते हैं। कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। घर में मांगलिक कार्य होगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : काजू से बनी मिठाई गरीब बच्चों में बांटें।
कुंभ राशि
तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है और व्यावसायिक दृष्टि से दिन अनुकूल रह सकता है। छोटी-मोटी यात्राएं संभव हैं। चोट से बचने के लिए सावधानी रखें। कोई आपसे आर्थिक मदद भी मांग सकता है। घर का माहौल आध्यात्मिक रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गाय की सेवा करें।
मीन राशि
मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आप उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं। अपना वादा निभाने में सफल रहेंगे। कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : मंदिर जाकर देवी देवता के दर्शन करें।
