होमSportsराज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में सिरमौर का दबदबा, चंबा के चौगान मैदान...

राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में सिरमौर का दबदबा, चंबा के चौगान मैदान में चैंपियन बनकर लहराया परचम

कोच धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि इस जीत से जिला सिरमौर के खिलाड़ियों में नया उत्साह और ऊर्जा पैदा हुई है।

सिरमौर/चंबा : जिला सिरमौर की रग्बी टीम ने 67वीं राज्य स्तरीय बालक रग्बी प्रतियोगिता  में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित ट्रायल आधारित प्रतियोगिता में सिरमौर के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त दी और जिले का नाम रोशन किया।

टीम के मुख्य कोच धर्मेंद्र चौधरी और सुधीर कुमार ने खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रग्बी जैसे खेल में सफलता हासिल करने के लिए शारीरिक क्षमता के साथ एकाग्रता, अनुशासन और खेल के प्रति सूझबूझ बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों ने इन सभी गुणों का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें:  जुन्गा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती, डॉ. सोनिका ठाकुर ने किया ज्वाइन

कोच धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि इस जीत से जिला सिरमौर के खिलाड़ियों में नया उत्साह और ऊर्जा पैदा हुई है। यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिली इस सफलता के बाद खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

सिरमौर की इस उपलब्धि पर जिला सिरमौर रग्बी संगठन, शारीरिक शिक्षकों, प्रवक्ताओं और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

स्कूल स्पोर्ट्स कैलेंडर में रग्बी शामिल करने पर आभार
जिला सिरमौर रग्बी संगठन ने रग्बी को स्कूल स्पोर्ट्स कैलेंडर में शामिल करने के लिए शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार का आभार जताया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: घर के अंदर घुसा तेंदुआ, बाहर अटकी रहीं परिवार की सांसें, 36 घंटे बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

संगठन ने कहा कि यह फैसला उभरते हुए खेल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More