होमRashifalAaj Ka Rashifal 6 Nov 2026: इन पर बरसेगी मां लक्ष्मी की...

Aaj Ka Rashifal 6 Nov 2026: इन पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, ये रहें सावधान; पढ़ें पूरा राशिफल

धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक लेन-देन, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

  • धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक लेन-देन, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। दूसरी गतिविधियों पर काफी धन खर्च हो सकता है। काम के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। मन को एकाग्र रखने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 58% | उपाय : घर पर सफेद फूल रखें।

वृष राशि
आज आपके दोस्त किसी खास इंसान से आपका परिचय करवा सकते हैं। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। क्रोध पर अंकुश रखें। जरूरी हो तभी यात्रा करें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : नहाने के पानी में थोड़े से काले तिल और काली सरसों के दाने डालकर स्नान करें।

मिथुन राशि
आज आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के फल प्राप्त हो सकते हैं। आज किसी को पैसा उधार न दें। दान-पुण्य जैसे कार्यों में आप अपनी सहभागिता दिखा सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : मेहंदी | भाग्य प्रतिशत : 46% | उपाय : एक वक्त के भोजन में नमक न खाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: कौन सी राशि सबसे भाग्यशाली, किसे रहना होगा सावधान! सिर्फ एक क्लिक पर जानें अपना किस्मत कनेक्शन

कर्क राशि
यात्रा का योग बना रहेगा। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। बेहतर भोजन का आनंद प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर बाद पैसे की तंगी महसूस हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं के चलते कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 59% | उपाय : कुल देवी-देवता की आराधना करें।

सिंह राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। कर्जदार आपको परेशान कर सकते हैं। आपका खराब रवैया आपके माता-पिता को परेशान कर सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बोलते समय ध्यान दें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 60% | उपाय : भैरव जी को मदिरा चढ़ाएं।

कन्या राशि
अनचाहे ख्याल आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। किसी काम को लेकर की गई जी-तोड़ मेहनत रंग लाएगी। कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। काम करते समय सावधानी जरूर बरतें। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 62% | उपाय : गरीबों की सहायता करें।

ये भी पढ़ें:  शिलाई के पशमी गांव में महासू महाराज मंदिर का शिखा पूजन, धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे कई बड़े नेता

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से धन लाभ होने की पूरी संभावना है। यात्रा का योग बना रहेगा। आज आपके स्वभाव की सराहना होगी। दान-पुण्य का कार्य कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 90% | उपाय : श्रीकृष्ण के समक्ष कपूर जलाएं।

वृश्चिक राशि
कार्यों में अड़चनें पैदा हो सकती हैं। आज आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा। कर्जदार परेशान कर सकते हैं। यात्राओं से परेशानी हो सकती है। आज आप काफी लोगों को नजरअंदाज कर सकते हैं। किसी से आर्थिक सहायता मांगनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 40% | उपाय : दूध से बनी चॉकलेट दान करें।

धनु राशि
आज पूर्णतया धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : नीला | भाग्य प्रतिशत : 90% | उपाय : घर से बाहर निकलते समय अपने चारों तरफ पीली सरसों फेंकें।

मकर राशि
माता-पिता की वजह से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकल सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई नुकसान हो सकता है। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक हानि हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 39% | उपाय : तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 6 Sept 2026: काम, यात्रा और आर्थिक मोर्चे पर बदलेंगे हालात, इन राशियों को रहना होगा सावधान

कुंभ राशि
रोजमर्रा की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान हो सकता है। आज सोच-समझकर किसी से बातचीत करें, आपकी बातों को गलत तरीके से समझा जा सकता है। जरूरी हो तभी यात्रा करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 47% | उपाय : भगवान शंकर जी की आराधना करें।

मीन राशि
स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आज आप किसी खास इंसान से बातचीत कर सकते हैं। दोपहर बाद धन की आवश्यकता पड़ सकती है। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक मेलजोल अच्छा रहेगा। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 50% | उपाय : अपने शुक्र को मजबूत बनाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More