होमAasthaराजगढ़ में शिरगुल देवता मंदिर में नवचंडी पाठ का समापन, हवन में...

राजगढ़ में शिरगुल देवता मंदिर में नवचंडी पाठ का समापन, हवन में श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां

इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राजगढ़ : प्राचीन शिरगुल देवता मंदिर राजगढ़ में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय नवचंडी पाठ का समापन विधिवत हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शिरगुल देवता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन पूर्वांग पूजन के बाद नवचंडी पाठ किया गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके बाद कन्या पूजन किया गया तथा कन्याओं और साधु-संतों को भोजन करवाया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : कलाकारों की होगी ग्रेडिंग, 2 मई को नाहन में होगी चयन प्रक्रिया, ए प्लस श्रेणी में शामिल होंगे ये कलाकार

पूरे नवरात्र मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने शिरगुल देवता के चरणों में शीश नवाकर परिवारों की सुख-शांति और क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

Latest Articles

Explore More