- दिन आर्थिक लाभ और नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। रिश्तों में सतर्क रहने और बेवजह के खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क का लाभ मिल सकता है। कामकाज और पारिवारिक तनाव की चुनौती रहेगी।
मेष राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से धन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।
वृष राशि
अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ की संभावना है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।
मिथुन राशि
कोई अप्रिय घटना मानसिक शांति प्रभावित कर सकती है। घर में काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रह सकता है। दूसरों के विवादों में पड़ने से बचें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। छोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : हरा | उपाय : दिन में एक समय के भोजन में नमक न खाएं।
कर्क राशि
पिछले कुछ दिनों में किया गया निवेश आज अच्छा लाभ दे सकता है। दूरदराज से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में धोखे से बचने के लिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।
सिंह राशि
तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है। खानपान में संयम बरतें। यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
कन्या राशि
नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। आज आप किसी को उपहार दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास के बल पर बड़ी परेशानियों से बाहर निकलने में सफल हो सकते हैं। किसी के आपका भरोसा तोड़ने की आशंका भी है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्दी | उपाय : कच्ची हल्दी को बहते पानी में विसर्जित करें।
तुला राशि
पारिवारिक विवाद बढ़ने की आशंका है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम को विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
आज आपका मन प्रसन्न रह सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च होने की संभावना है। कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।
धनु राशि
आज व्यर्थ के खर्च बढ़ सकते हैं। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। तीर्थस्थल की यात्रा के योग हैं। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का हरा | उपाय : भैरव की उपासना करें।
मकर राशि
खुद को रचनात्मक कामों में व्यस्त रखें। खाली बैठने से मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है। प्रेम, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को अपनी बात मनवाने की प्रतिभा लाभ दिला सकती है। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हल्का काला | उपाय : कुमारी कन्याओं की सेवा करें।
कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का मन हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिचित लोगों के माध्यम से आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की आशंका है। घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
मीन राशि
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन आगमन की संभावना है। किसी खास काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने में भी मदद मिल सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीपक जलाएं।

