- दिन कमाई के नए अवसर लेकर आ सकता है। खर्च और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। कारोबार में लाभ की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियां और मानसिक तनाव दिनचर्या को प्रभावित कर सकते हैं।
मेष राशि
आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना की जाएगी। नए काम को शुरू करने के लिए किसी को विश्वास में लेने का सही समय है। आज का अधिकतर समय आप घर पर व्यतीत कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर आज खर्च होगा।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: पीला उपाय: उगते सूरज की पूजा करें।
वृष राशि
कामकाज के लिए आज आप जी-तोड़ मेहनत कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे धन की मांग कर सकता है। आर्थिक हालत खराब हो सकती है। आज आप बेवजह झगड़ा कर सकते हैं। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: लाल उपाय: आज तामसिक चीजों का सेवन न करें।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके पास धन कमाने के कई अवसर होंगे। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आज अनदेखा न करें। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: पीला उपाय: बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।
कर्क राशि
मनोरंजन की गतिविधियां भारी पड़ सकती हैं। बेवजह के पचड़ों में न पड़ें। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। व्यर्थ के इल्जाम आज लग सकते हैं। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सफेद उपाय: दूध या पानी में केसर डालकर इसका सेवन करें।
सिंह राशि
आज बीमारी पर खर्च हो सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नुकसान होने की संभावना रहेगी। दिन के समय आपको धन की आवश्यकता पड़ सकती है। आज आप किसी की बातों में आकर धन का निवेश न करें।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: केसरी उपाय: किसी साधु को वस्त्र दान करें।
कन्या राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। न चाहते हुए भी आज आपको किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। स्त्री पक्ष से आज सावधान रहें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च होगा। घर के काम करते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: पीला उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि
मानसिक तनाव में रह सकते हैं। व्यर्थ का झगड़ा हो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज का अधिकतर समय आप घर पर व्यतीत करेंगे। तामसिक चीजों पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में किसी क्लेश की वजह से आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सफेद उपाय: नारियल अपने सिर से वारकर पानी में विसर्जित करें।
वृश्चिक राशि
आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। यात्राएं हो सकती हैं। कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: सफेद उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।
धनु राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज किसी को पैसा उधार न दें। कामकाज के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिवार में कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: लाल उपाय: अस्पताल में रोगियों की सहायता करें।
मकर राशि
आज मौज-मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। बेफिजूल धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज लोग आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। शाम के समय मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: काला उपाय: कुछ कोयले चलते पानी में विसर्जित करें।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट लगने का खतरा रहेगा। अगर जरूरी हो, तो ही यात्रा करें। कर्जदार आज आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार में कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: काला उपाय: नील सरस्वती स्त्रोत का पाठ करें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए थकान भरा रह सकता है। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है। पैसा गुम हो सकता है। लोगों के बहकावे में आकर धन खर्च न करें।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल उपाय: पीने के पानी का घड़ा गरीबों में दान करें।

