कुल्लू : विद्युत उपमंडल भुंतर के अंतर्गत 11 केवी दियार फीडर में सुरक्षा कारणों से इलेक्ट्रिकल सेक्शन बगीचा में 11 केवी दीयार फीडर को स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा।
इस कारण 4 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बगीचा, त्रैहन, बशौना, महसू, पीपलागे और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल भुंतर ने बताया कि खराब मौसम, बारिश अथवा किसी तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित कार्य नहीं हो पाने की स्थिति में इसे अगले दिन किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
15 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर-2 के उपभोक्ता
हमीरपुर : विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया है।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 नवंबर तक हमीरपुर शहर के भोटा चौक पर स्थित उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।
उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

