होमHimachalKulluनवंबर में कुल्लू के कई इलाकों में होंगे राष्ट्रीय सर्वेक्षण, परिवारों और...

नवंबर में कुल्लू के कई इलाकों में होंगे राष्ट्रीय सर्वेक्षण, परिवारों और कारोबारियों से जुटाए जाएंगे आंकड़े

एनएसओ ने चयनित परिवारों एवं संस्थानों से सही जानकारी उपलब्ध करवाकर सर्वेक्षण में सहयोग करने की अपील की है।

कुल्लू : भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा नवंबर माह में जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर के सांख्यिकीय सर्वेक्षण करवाए जाएंगे।

इनमें श्रम बल, असंगठित क्षेत्र के उद्यम, घरेलू आय, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, प्रवासन, ऋण एवं निवेश तथा कृषि परिवारों से संबंधित सर्वेक्षण शामिल हैं।

नवंबर माह के दौरान कराड़ और शमशी में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, शमशी एवं मनाली में वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण तथा कुल्लू में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मणिकर्ण, कुल्लू और मनाली में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण, मनाली में प्रवासन सर्वेक्षण तथा रशाला और कुल्लू में अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण और कृषि परिवारों का स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण संचालित होंगे।

ये भी पढ़ें:  मशीन ऑपरेटर (अपरेंटिस) के 150 पदों के लिए यहां हो रही भर्ती, 29 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू से होगा चयन

प्रशिक्षित अधिकारी डिजिटल उपकरणों के माध्यम से चयनित परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से जानकारी जुटाएंगे। एकत्रित आंकड़ों की गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए होगा।

एनएसओ ने चयनित परिवारों एवं संस्थानों से सही जानकारी उपलब्ध करवाकर सर्वेक्षण में सहयोग करने की अपील की है।

Latest Articles

Explore More