HomeEmploymentमशीन ऑपरेटर (अपरेंटिस) के 150 पदों के लिए यहां हो रही भर्ती,...

मशीन ऑपरेटर (अपरेंटिस) के 150 पदों के लिए यहां हो रही भर्ती, 29 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू से होगा चयन

इन सब पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई (किसी भी ट्रेड में) पास होनी चाहिए। आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

शिमला : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि औरो वीविंग मिल्स (वर्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटेड) बद्दी के लिए मशीन ऑपरेटर (अपरेंटिस)/हेल्पर के 150 पदों के लिए 29 दिसंबर, 2025 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन सब पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई (किसी भी ट्रेड में) पास होनी चाहिए। आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 29 दिसंबर, 2025 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में सुबह 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद, 30 दिसंबर तक करें अप्लाई

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, अधिक जानकारी के लिए 88947-19920 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More