होमHimachalहिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के आसार

बारिश और बर्फबारी के चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

मौसम में यह बदलाव 14 नवंबर तक जारी रहने का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी के चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

पिछले काफी समय से प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। ऐसे में रबी फसलों की बिजाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। प्रदेश में गेहूं रबी सीजन की प्रमुख फसल है।

इसके साथ साथ किसान अन्य रबी फसलों की बिजाई भी करते हैं, जिनके लिए खेतों में पर्याप्त नमी जरूरी है। ऐसे में यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही रहा और समय पर बारिश हुई तो किसानों को गेहूं की बिजाई करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में बड़ा हादसा: खाले में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत, तीन को पुलिस ने बचाया

वहीं, जिन क्षेत्रों में किसान पहले ही फसलों की बिजाई कर चुके हैं, वहां बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। साथ ही लहसुन, मटर, सरसों, प्याज, आलू आदि फसलों के लिए भी बारिश काफी लाभदायक साबित होगी।

हालांकि, प्रदेश में तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 1.4 डिग्री की गिरावट शिमला में दर्ज की गई है। इसके बावजूद यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।

सोलन में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर और मंडी में भी करीब 0.4 डिग्री की गिरावट आई। सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और मंडी में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:  IGMC और टांडा मेडिकल कॉलेजों में शुरू होंगे रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम, सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला

अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। पालमपुर में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 1.9 डिग्री की कमी आई और यहां पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुंदरनगर में 1.2 डिग्री की गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:  जिंदगी भर यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया, उसी HRTC बस से निकली परिचालक की अंतिम यात्रा, भावुक हुआ हर शख्स
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More