होमHimachalSirmaur10 हजार जमा कर लगाएं 7,650 मीट्रिक टन 'खनन सामग्री' पर बोली,...

10 हजार जमा कर लगाएं 7,650 मीट्रिक टन ‘खनन सामग्री’ पर बोली, शिलाई के कमरऊ में 17 नवंबर को होगी नीलामी

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि से पूर्व सड़क के उक्त स्थान पर जाकर खनिज सामग्री का जायजा ले सकते हैं।

नाहन : जिला खनन अधिकारी सिरमौर सरित चंद्र ने बताया कि लोक निर्माण विभाग मंडल शिलाई के अंर्तगत बड़वास-चौकी मृगवाल सड़क एनएच-707, किलोमीटर 0/00 पर भूस्खलन के कारण एकत्रित हुई 7,650 मीट्रिक टन मलबा/खनिज सामग्री की नीलामी 17 नवंबर, 2026 को दोपहर 12ः30 बजे तहसीलदार कमरऊ के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि से पूर्व सड़क के उक्त स्थान पर जाकर खनिज सामग्री का जायजा ले सकते हैं। इसके बाद निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

नीलामी के लिए कुल आरक्षित राशि 20,65,500 (बीस लाख पैंसठ हजार पांच सौ रुपये मात्र) निर्धारित की गई है। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता को 10,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करवानी होगी, जो बोलीदातों को नीलामी उपरांत वापिस कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हाई स्कूल बनकला-2 में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, मुख्य अतिथि आशु भाटिया ने नवाजे होनहार

सफल बोलीदाता को कुल बोली राशि का 25 प्रतिशत तुरंत जमा करवाना होगा। शेष बोली राशि नीलामी की तिथि से एक माह के भीतर जमा करवानी होगी। निर्धारित समय में पूरी राशि जमा न करवाने की स्थिति में जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।

जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने बताया कि सफल बोलीदाता को निर्धारित समयावधि में खनिज सामग्री को उठाना होगा। बोली राशि में रॉयल्टी सम्मिलित होगी, जबकि टीसीएस की राशि अलग से जमा करवानी होगी।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारी को बिना कोई कारण बताए नीलामी को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार रहेगा। नीलामी की अन्य शर्तें निर्धारित नियमों के अनुसार लागू रहेंगी।

ये भी पढ़ें:  धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक हैं गुरु तेग बहादुर: CM
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More