HomeHimachalSirmaurअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : ब्रह्माकुमारीज केंद्र नाहन में महिलाओं के आध्यात्मिक, सामाजिक...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : ब्रह्माकुमारीज केंद्र नाहन में महिलाओं के आध्यात्मिक, सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर

नाहन : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज केंद्र नाहन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें इनर व्हील क्लब की चीफ एडवाइजर मधु बिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. जबकि, ममता अग्रवाल, रेणु कश्यप और अंजना शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं. इस विशेष आयोजन में वक्ताओं ने महिलाओं के आध्यात्मिक, सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर दिया.

मधु बिंदल ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर के तमाम देश हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं. यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में ये बड़ा कदम है. हमारा इतिहास महिलाओं की अद्भुत क्षमताओं एवं कृत्यों से भरा पड़ा है. हमारे देश में भगवान के नाम से पूर्व उनकी पत्नी का नाम लिया जाता है.

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी : बड़ोन में देवशिला के समीप पहाड़ी से गिरी चट्टान, चपेट में आया स्कूटी सवार, टला बड़ा हादसा

यहां नारी को माता के रूप में पूजा जाता है. वह दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती रूप में अनेक रूपों में पूजी जाती हैं. आज जरूरत है कि शत-प्रतिशत महिलाएं पढ़ी लिखी हों. उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं प्राप्त हों. इन सबके लिए हमको मिलकर काम करना होगा.

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां आकर हमेशा कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है. एमबीएम की चीफ एडिटर रेणु कश्यप ने कहा कि यहां आकर बेहद शांति मिलती है और ओम् शांति कहने से तो डबल ऊर्जा मिल जाती है.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में दिन के समय खनन वाहनों की एंट्री बैन, अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक ही आवाजाही, आदेश जारी

संस्था की संचालिका बी.के. रमा दीदी ने महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हर नारी के भीतर दिव्यता और शक्ति है. जब वह अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानती हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं.” महिलाएं समाज में प्रेम शांति और करुणा फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. वह अपनी आध्यात्मिकता से परिवार और समाज को सही दिशा दे सकती हैं. सच्चा सशक्तिकरण बाहरी साधनों से नहीं, बल्कि आत्मा की जागृति से होता है. जब महिलाएं स्वयं को आत्मा रूप में पहचानती हैं और परमात्मा से जुड़ती हैं तो वह अपने अंदर अपार शक्ति अनुभव करती हैं.

ये भी पढ़ें:  विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने मांगे लंबित देय लाभ, इन मांगों पर अधिशासी अभियंता से चर्चा, ज्ञापन सौंपा

कार्यक्रम में बी.के. प्रियंका बहन ने “आज नारी शक्ति का स्वागत है, सम्मान है ” गीत गाया. कनिका ने “स्वागतम शुभ स्वागतम” गीत पर नृत्य किया. मृणालिनी ने “जन-जन का कल्याण करे” गीत पर नृत्य किया. बबीता और शिवानी ने खूबसूरत नाटी द्वारा सबका मन मोहा. बी.के. दीपा बहन ने मंच का संचालन किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More