HomeNationalहिमाचल के पांवटा साहिब में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक...

हिमाचल के पांवटा साहिब में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

आरोप है कि पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के समय सुलेमान ने अपनी आईडी से भारत विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट डाली।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश विरोधी गतिविधियों, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सहित पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 152 के तहत दर्ज केस में आरोपी सुलेमान (44) पुत्र फरजाप निवासी गांव अब्दुल्लापुर, डाकघर कुरड़ी खेड़ा, तहसील बेहट, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी पांवटा साहिब के बद्रीपुर में सब्जी-फल की रेहड़ी का काम करता था। पुलिस ने रविवार देर रात यह कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस के अनुसार इस मामले में स्थानीय निवासियों ने पांवटा साहिब के डीएसपी को शिकायत सौंपी थी।

ये भी पढ़ें:  नाहन में नामी प्रतिष्ठान के कुकिंग ऑयल का सैंपल फेल, निकला 'अनसेफ' और 'सब-स्टैंडर्ड', अब होगी कार्रवाई

पांवटा साहिब में सब्जी-फल की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पर शिकायत में आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति की सुलेमान के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी है। पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के समय सुलेमान ने अपनी आईडी से भारत विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट डाली।

यही नहीं आरोपी ने पाकिस्तान का भी समर्थन किया। सोशल मीडिया पर आरोपी ने धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने का काम किया। भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की गई। लिहाजा, शिकायत में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में प्राकृतिक खेती उत्पादित गेहूं की 9 दिन में 180 क्विंटल खरीद, 47 किसानों ने बेची फसल

इस पर पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, लेकिन तब से यह आरोपी फरार चल रहा था, जिसे रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर गत महीने 27 मई को पुलिस थाना पांवटा साहिब में बीएनएस की धारा 152 के तहत केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में मुख्य आरोपी सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच एएसआई गोपाल कृष्ण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  3 नवंबर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More