- अटका पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आर्थिक नुकसान और बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। कारोबार में कमाई के रास्ते खुल सकते हैं। काम में लापरवाही से बचें।
मेष राशि
आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। दूसरी गतिविधियों पर काफी धन खर्च हो सकता है। काम के प्रति लापरवाही बरतने से बचें। मन को एकाग्र रखने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 58% उपाय : घर पर सफेद फूल रखें।
वृष राशि
आज दोस्त किसी खास इंसान से आपका परिचय करवा सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। व्यवसाय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अपनी बात मनवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। क्रोध पर अंकुश रखें। जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 49% उपाय : काली सरसों के दाने डालकर स्नान करें।
मिथुन राशि
आज अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। दान-पुण्य जैसे कार्यों में भागीदारी दिखा सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : मेहंदी | भाग्य प्रतिशत : 46% उपाय : मंदिर जाकर देवी देवता का आशीर्वाद लें।
कर्क राशि
आज यात्रा के योग बन रहे हैं। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। अच्छे भोजन का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। दोपहर बाद पैसों की तंगी महसूस हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं के चलते कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 59% उपाय : कुल देवी-देवता की आराधना करें।
सिंह राशि
आज पैसा चुकाने में दिक्कत आ सकती है। कर्जदार परेशान कर सकते हैं। आपका खराब रवैया माता-पिता को नाराज कर सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। बातचीत करते समय अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 60% उपाय : भैरव जी को मदिरा चढ़ाएं।
कन्या राशि
अनचाहे विचार आपकी मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। किसी काम के लिए की गई कड़ी मेहनत रंग लाएगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। काम करते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय में धन लाभ की संभावना बनी हुई है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 62% उपाय : गरीबों की सहायता करें।
तुला राशि
आज का दिन हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके स्वभाव की सराहना होगी। दान-पुण्य के कार्य कर सकते हैं। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 90% उपाय : मंदिर में कपूर जलाएं।
वृश्चिक राशि
आज कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। कर्जदार परेशान कर सकते हैं। यात्राओं के दौरान मुश्किलें आ सकती हैं। आप कई लोगों को नजरअंदाज कर सकते हैं। आर्थिक सहायता भी मांगनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 40% उपाय : दूध से बनी चॉकलेट दान करें।
धनु राशि
आज धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय में बेहतर अवसर मिलेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : नीला | भाग्य प्रतिशत : 90% उपाय : घर से बाहर निकलते समय अपने चारों तरफ पीली सरसों फेंकें।
मकर राशि
माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकल सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। आर्थिक हानि की आशंका है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 59% उपाय : तोते को हरी मिर्च खिलाएं।
कुंभ राशि
रोजमर्रा की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। शत्रु की किसी गतिविधि से नुकसान हो सकता है। किसी से बातचीत करते समय सोच-समझकर शब्दों का चयन करें। आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 47% उपाय : शंकर जी की आराधना करें।
मीन राशि
स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। किसी खास इंसान से बातचीत हो सकती है। दोपहर बाद धन की जरूरत पड़ सकती है। घर की आवश्यकताओं पर खर्च होगा। परिवार के साथ मेलजोल अच्छा रहेगा। कोई आपसे आर्थिक मदद भी मांग सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 50% उपाय : अपने शुक्र को मजबूत बनाएं।




