- दिन आर्थिक लाभ और पुरानी परेशानियों से राहत लेकर आ सकता है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचना और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी रहेगा। अनचाहे खर्च, मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : विष्णु जी की आराधना करें।
वृष राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही आज महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गेहुआं | उपाय : गणेश जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं।
मिथुन राशि
अचानक कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आप किसी के बहकावे में न आएं। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : तांबे का सिक्का जेब में रखें।
कर्क राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आपमें आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज हाथ में सोना पहनें।
सिंह राशि
आज पूरा दिन घर पर बिताएंगे। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कारोबार और व्यापार में लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : आज शनि मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। सोच-समझकर यात्रा करें। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नीला | उपाय : श्री गणपति जी की उपासना करें।
तुला राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : विष्णु शहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि, शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : काले कुत्ते की सेवा करें।
धनु राशि
घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। घर पर मेहमान आ सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : काला | उपाय : कुमारी कन्याओं की पूजा करें।
मकर राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : पीपल की पूजा करें।
कुंभ राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का हरा | उपाय : आज के दिन भैरव की उपासना करें।
मीन राशि
जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। धोखा मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : घर पर कपूर जलाएं।



