होमHimachalBilaspur10वीं-12वीं पास हैं तो न चूकें यह मौका! टीवीएस कंपनी में 130...

10वीं-12वीं पास हैं तो न चूकें यह मौका! टीवीएस कंपनी में 130 नियमित नौकरियां, वेतन के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या इससे अधिक होनी चाहिए

बिलासपुर : जिला बिलासपुर के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मैसर्स टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड, नालागढ़ द्वारा 130 नियमित पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा फ्लोर स्टाफ (स्पेयर पार्ट्स हैंडलिंग) के पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल ग्राम भाटियान, तहसील नालागढ़, जिला सोलन रहेगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या इससे अधिक होनी चाहिए तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:  28 अप्रैल तक बकाया देनदारियों की पहली किस्त जारी करने के निर्देश

चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआईसी और ओवरटाइम की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी की ओर से दो समय का मुफ्त भोजन, दो समय की चाय तथा आने-जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के लिए पहला कैंपस इंटरव्यू 30 नवंबर 2026 को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में तथा दूसरा कैंपस इंटरव्यू 1 दिसंबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। दोनों स्थानों पर साक्षात्कार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

उन्होंने इच्छुक एवं पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि को अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र (एक्स-10), आधार कार्ड, दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा (सीवी) की दो प्रतियों सहित साक्षात्कार में उपस्थित होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से स्कूटी पर बैठे 12 साल के किशोर की मौत, एनएच-707 पर चक्का जाम

उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क कर सकते हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More