HomeWeatherचूड़धार चोटी पर 15 इंच ताजा हिमपात, यात्रा पर रोक के बावजूद मंदिर...

चूड़धार चोटी पर 15 इंच ताजा हिमपात, यात्रा पर रोक के बावजूद मंदिर पहुंचे 35 श्रद्धालु, कई वापस भेजे

हरिपुरधार : जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में शुक्रवार रात से बर्फबारी हो रही है. पिछले 12 घंटे में चोटी पर रुक-रुककर 15 इंच तक ताजा हिमपात हो चुका है.

हैरानी की बात ये है कि बर्फबारी के बीच भी चूड़धार चोटी पर श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है. शनिवार को बर्फबारी के बीच 35 श्रद्धालु चूड़धार पहुंचे. वहां पर मौजूद मंदिर स्टाफ ने 25 यात्रियों को वापस भेज दिया, जबकि खराब मौसम के चलते 10 यात्री को चूड़धार में ही रोका गया है.

फिलहाल, श्रद्धालुओं के खाने पीने व ठहरने की व्यवस्था स्वामी कमलानंद कर रहे हैं. बर्फबारी के कारण चूड़धार में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें:  आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित कीं ये विभूतियां
स्वामी कमलानंद जी महाराज

चोटी पर हिमपात के चलते सिरमौर के निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है. जबकि, पिछले एक हफ्ते से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया था. ऊपरी इलाके फिर से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं.

शनिवार को चूड़धार में दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चूड़धार यात्रा पर 13 अप्रैल तक प्रशासनिक रोक लगाई गई है. इसके बावजूद भी श्रद्धालु चोरी छिपे चूड़धार पहुंच रहे हैं.

बता दें कि हाल ही में पंचकूला के 28 वर्षीय एक युवक का शव 14 दिन बाद चूड़धार चोटी से बरामद हुआ, जो महाशिवरात्रि को अपने साथी के साथ यात्रा पर गया था. इस घटना से भी सबक न लेकर लोग चोटी की यात्रा कर रहे हैं, जबकि चूड़धार में अभी 8 से 10 फीट बर्फ जमी है और फिर से बर्फबारी का सिलसिला जारी है.

ये भी पढ़ें:  झकांडो में उद्योग मंत्री ने 52 लाख से नवनिर्मित पंचायत भवन की धरातल मंजिल का किया लोकार्पण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More