होमHimachalHPRCA: 14 और 15 जुलाई को होगी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा, क्लिक...

HPRCA: 14 और 15 जुलाई को होगी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा, क्लिक पर जानें पूरा शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर ने शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर ने शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कॉमर्स शिक्षक पोस्ट कोड 26020 की परीक्षा 14 जुलाई को सुबह 9 से 10ः30 बजे तक, संगीत शिक्षक पोस्ट कोड 26021 की परीक्षा इसी दिन दोपहर 12ः30 बजे से 2 बजे तक और समाज शास्त्र शिक्षक पोस्ट कोड 26029 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4 से 5ः30 बजे तक होगी। जबकि, हिंदी शिक्षकों की परीक्षा 15 जुलाई को सुबह 9 से शाम 5ः30 बजे तक तीन शिफ्टों में करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर से मिलने दाड़ो देवरिया पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चिट्टे के साथ दबोचा युवक, प्रयोग किए फॉयल पेपर भी मिले, एसआईयू टीम की कार्रवाई
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More