HomeCrimeवांछित उद्घोषित अपराधी कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था...

वांछित उद्घोषित अपराधी कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल की टीम ने एक वांछित उद्घोषित अपराधी को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है. टीम में शामिल हेड कांस्टेबल नरदेव और कांस्टेबल इरफान ने चोरी के एक मामले में वांछित उदघोषित अपराधी कृष्ण कुमार पुत्र जसरत राम निवासी गांव व डाकखाना कसेरला कलन, तहसील बराड़ा, हरियाणा को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में आईपीसी की धारा 381 के तहत 27 फरवरी 2022 को केस दर्ज किया गया था. आरोपी वर्ष 2024 से वांछित अभियोग में फरार चला रहा था, जिसे पीओ सेल की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष पीओ सेल नाहन की टीम विभिन्न मामलों में वांछित 2 उद्घोषित अपराधियों को दबोच चुकी है.

ये भी पढ़ें:  विकास कार्यों का निष्पादन समय व पारदर्शिता से पूर्ण करें अधिकारी : सीमा कन्याल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More