HomeEntertainment21 मार्च को रिलीज होगी बॉलीवुड की ये फिल्म, सिरमौर के रमन...

21 मार्च को रिलीज होगी बॉलीवुड की ये फिल्म, सिरमौर के रमन रघुवंशी के 6 गानों को नामी गायकों ने दी आवाज

रमन के लिखे 6 गानों को उदित नारायण, सुनिधि चौहान, अजय गोगावाले, हिमेश रेशमिया, जावेद अली, अभय जोधपुरकर व राहुल सक्सेना ने गाया है.

नाहन : 21 मार्च को सिनेमा घरों में बॉलीवुड फिल्म पिंटू की पप्पी रिलीज होगी. इस फिल्म के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गीतकार रमन रघुवंशी ने 6 गाने लिखे हैं. इन दिनों ये फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है. रमन के लिखे 6 गानों को उदित नारायण, सुनिधि चौहान, अजय गोगावाले, हिमेश रेशमिया, जावेद अली, अभय जोधपुरकर व राहुल सक्सेना ने गाया है.

इस फिल्म में सुशांत थमके, जान्या जोशी, विधि यादव के साथ मास्टर गणेश आचार्य, मुरली शर्मा और विजय राज जैसे कलाकार नजर आएंगे. विधि आचार्य द्वारा प्रॉड्यूस्ड फिल्म पिंटू की पप्पी का निर्देशन शिव हरे ने किया है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, सस्पेंस और इमोशन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस स्कूल की प्रवक्ता ने गरीब विद्यार्थियों के लिए ट्रैक सूट बनवाने को दान की अपनी पहली सैलरी

रमन रघुवंशी ने बताया कि ये पूरी तरह एक फैमिली फिल्म है, जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है. फिल्म के सभी गाने टी-सिरीज पर रिलीज होने जा रहे हैं, जिसमें 18 मार्च को शाम 5 बजे महसूस गाना रिलीज होगा. इसके अलावा उदित नारायण का इश्क करो और अजय अतुल की जोड़ी में से अजय गोगावले का गाना माफ कर फिल्म के बाद आउट होगा. इससे पहले के तीन गाने टी सीरीज पर कुछ ही दिनों में 25 मिलियन से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं.

बता दें कि इससे पहले रमन लिविंग लेजेंड पद्म विभूषण इलैया राजा के लिए भी काम कर चुके हैं और इसरो के आजादी सैटेलाइट का टाइटल ट्रैक लिखने का मौका भी इन्हें मिल चुका है. रमन जिला सिरमौर की पच्छाद तहसील के चन्हालग गांव के एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं. पिछले कुछ वर्षों से वह मुंबई में बतौर लिरिसिस्ट, स्टोरी व स्क्रीनप्ले राइटर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  नाहन में मनाया पेंशनर्स दिवस, सोलंकी बोले- बुजुर्गों का अनुभव और उनका मार्गदर्शन समाज की सबसे बड़ी पूंजी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More