HomeAccidentसरिया और एंगल आयरन से लदे ट्रक ने कुचली कार, अन्य वाहनों...

सरिया और एंगल आयरन से लदे ट्रक ने कुचली कार, अन्य वाहनों को भी नुकसान, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

नाहन : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के गेट के समीप एक बार फिर हादसा हुआ, जहां सरिया और एंगल आयरन से लदा ट्रक रात के वक्त बेकाबू होकर एक घर के डंगे से टकरा गया.

इस हादसे में यहां पार्क एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोपहिया वाहन सहित एक अन्य कार को भी नुकसान हुआ है. वहीं हादसे का शिकार हुए ट्रक में लदा भारी भरकम लोहा ट्रक की बॉडी को तोड़कर कैबिन में जा घुसा. क्योंकि जहां ये हादसा हुआ है, वहां काफी उतराई है. इससे ट्रक को भी भारी नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें:  नाहन में 'तंबाकू मुक्त' मिशन पर फ्लाइंग स्क्वायड: काटे 10 चालान, सरेआम धुआं उड़ाने' वाले भी धरे

गनीमत ये रही कि ट्रक चालक की जान बच गई. बताया जा रहा है कि ब्रैक फेल होने से ये हादसा हुआ. चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. इस स्थान पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं.

बता दें कि नाहन से लेकर बिरोजा फैक्ट्री तक ये एनएच काफी तंग है. 3 किलोमीटर के इस हिस्से में नाहन से नीचे उतराई लगती है. इससे पहले इस स्थल पर जितने भी हादसे हुए हैं, उसमें भारी वाहन ही दुर्घटना का शिकार हुए हैं. भारी वाहनों में लोड़ ज्यादा होने की वजह से हादसे हो रहे हैं. बहरहाल, इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन वाहनों को भारी क्षति पहुंची है.

ये भी पढ़ें:  @MANDI: UPSC प्रारंभिक परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटरों के आसपास धारा 163 BNSS लागू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More