होमHimachalसिरमौर में स्टेट विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत...

सिरमौर में स्टेट विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते वन विभाग का आरओ गिरफ्तार

आरोप है कि अधिकारी ने यमुना नदी से रेत ले जाने के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी देकर शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की मांग की थी।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भगानी फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि अधिकारी ने यमुना नदी से रेत ले जाने के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी देकर शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी को पांवटा साहिब में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।

शिकायतकर्ता इकराम निवासी भगानी गांव पेशे से मजदूर है। उसने विजिलेंस को बताया कि रेंज ऑफिसर ने उसके जीजा जुल्फान को यमुना नदी से रेत ले जाने के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी थी। अधिकारी ने कहा था कि यदि 10 हजार रुपये नहीं दिए तो दोनों ट्रैक्टर जब्त कर लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब-शिलाई NH पर पलटा तेल से भरा टैंकर, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे, लोगों का फूटा गुस्सा, 8 घंटे बंद रही सड़क

शिकायत के आधार पर स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर की टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने पांवटा साहिब में ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद आरोपी रेंज ऑफिसर के खिलाफ पीसी एक्ट, 1988 (वर्ष 2018 में संशोधित) की धारा 7 के तहत पुलिस थाना स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो नाहन में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

उधर, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने रेंज ऑफिसर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब 400 KG अफीम डोडे के साथ गिरफ्तार किया ये शख्स
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More