HomeCrimeविक्रमबाग में अफीम की खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने दबिश देकर नष्ट...

विक्रमबाग में अफीम की खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने दबिश देकर नष्ट किए पौधे, आरोपी पर केस दर्ज

नाहन : जिला सिरमौर की विक्रमबाग पंचायत में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार कालाअंब पुलिस की एक टीम एसएचओ के नेतृत्व में खेड़ा गांव के पास मौजूद थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मंडप्पा गांव‌ में एक व्यक्ति ने अफीम की अवैध खेती की है. पुख्ता सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक खेत में पुलिस ने अफीम के पौधे बरामद किए.

गिनती करने कर पुलिस ने कुल 113 पौधे लहलहाते पाए, इन्हें टीम ने मौके पर उखाड़कर नष्ट कर दिया. इस पर पुलिस ने आरोपी नसीरुद्दीन पुत्र असलोदीन के खिलाफ कालाअंब पुलिस थाने में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया. शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के जुडिशियल रिमांड पर भेज दिया.

ये भी पढ़ें:  ददाहू-संगड़ाह सड़क पर वाहनों का लंबा जाम, ढाई घंटे से आवाजाही ठप, यात्री परेशान

उधर, मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है. उन्होंने बताया कि मंडप्पा गांव में नसीरुद्दीन के खेत से 113 पौधे अफीम के बरामद किए गए हैं. इन पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More