HomeSportsचूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर टीम के कप्तान होंगे अक्षय, टीम में वरिष्ठ और...

चूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर टीम के कप्तान होंगे अक्षय, टीम में वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट लीग सीजन 3 के लिए चूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर टीम की कमान अक्षय शर्मा को मिली है, जिन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है. अक्षय शर्मा एक शानदार ऑलराउंडर और बड़े स्तर का खिलाड़ी है.

वहीं, मध्यम गति के गेंदबाज नितिन शर्मा को चूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर की टीम का उप कप्तान बनाया गया है. टीम के मालिक विक्रम सिंग्टा और अशोक ठाकुर ने चयनकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस बार चूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर की एक बहुत ही संतुलित टीम तैयार की गई है. इस टीम में धीरज ठाकुर जैसे वरिष्ठ व अनुभवी खिलाड़ी टीम में शामिल हैं, वहीं आदित्य ठाकुर जैसे जुझारू और युवा खिलाड़ी भी टीम में चुने गए हैं.

ये भी पढ़ें:  5 बीघा से कम भूमि मालिकों के लिए लड़ा जाएगा निर्णायक संघर्ष : सीपीआई(एम)

विक्रम सिंग्टा और अशोक ठाकुर ने बताया कि इस बार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट लीग सीजन 3 के मैच चंडीगढ़ के पंचकूला में करवाए जाएंगे और इस प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग लेने जा रही हैं.

लीजेंड के मुख्य प्रबंधक राजू ठाकुर ने बताया कि टीम के कोच का चयन अभी किया जाना बाकी है और इसके लिए अनेक आवेदन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस संस्करण 3 में संजू ठाकुर खेल सचिव के तौर पर और जग्गी काका मैंटोर की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने बताया कि इस बार चंडीगढ़ के पंचकूला में यह मुकाबला बहुत ही रोचक होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:  डा. बिंदल ने किया आपदा प्रभावित हरिपुर खोल पंचायत का दौरा, बोले- इस घड़ी में भाजपा आपके साथ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More