HomeAccidentसिरमौर में हादसा, हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से 41 साल...

सिरमौर में हादसा, हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से 41 साल के व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में त्रिलोकपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में 41 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सुभाष चंद (41) पुत्र चोहल राम निवासी गांव डेरा, तहसील नारायणगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

जानकारी के अनुसार सुभाष चंद सड़क किनारे पैदल जा रहा था. इसी बीच वह अनियंत्रित हाईड्रा क्रेन की चपेट में आ गया. हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और गंभीर हालत में सुभाष को नारायणगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें:  नाहन में फुटबॉल का जलवा! दूसरे दिन कांगड़ा, मंडी और कुल्लू की धमाकेदार जीत, बेहद रोमांचक रहे ये मैच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मेडिकल कॉलेज नाहन में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More