HomeAccidentहिमाचल में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से 6 लोगों...

हिमाचल में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से 6 लोगों की गई जान, कई घायल, राहत व बचाव कार्य जारी

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां गुरुद्वारे के समीप एक पहाड़ी से चीड़ का विशालकाय पेड़ मलबे के साथ नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. पेड़ गिरने की वजह भूस्खलन माना जा रहा है. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, जो जारी है.

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद गुरुद्वारे के पास की पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ. इस दौरान एक विशाल चीड़ का पेड़ मलबे के साथ नीचे आ गिरा और सड़क किनारे खड़े तीन से चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इन वाहनों में कई लोग सवार थे, जिनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें:  टैक्सी में परवाणू आ रहे व्यक्ति की अचानक बिगड़ी तबियत, गई जान

मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं. फिलहाल, मरने वालों की पहचान की जा रही है. भूस्खलन के कारण वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि कई घायल हुए हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें:  चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पलटी वोल्वो बस, कई पर्यटकों को आईं चोटें, 2 की हालत गंभीर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More