HomeCrimeहाईकोर्ट के आदेशों पर बिजली सप्लाई काटने गए कर्मचारियों से हाथापाई, जान...

हाईकोर्ट के आदेशों पर बिजली सप्लाई काटने गए कर्मचारियों से हाथापाई, जान से मारने की दी धमकी, 3 पर केस

राजगढ़ : प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अतिक्रमण हटाने और बिजली मीटर की सप्लाई काटने गए अधिकारियों और कर्मियों से हाथापाई की वारदात सामने आई है. यही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. इसकी शिकायत बिजली बोर्ड के एसडीओ ने पुलिस को दी है.

इस शिकायत पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना 28 मार्च करीब साढ़े 11 बजे की है.

जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड राजगढ़ के एसडीओ अंकित वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह लोक निर्माण विभाग के एसडीओ हिमेंद्र शर्मा के साथ माननीय हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में राजगढ़ बाजार के वार्ड नंबर 3 में पहुंचे थे. उनके साथ बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:  बिना समय सीमा आवंटित विद्युत परियोजनाओं को वापस लेने के लिए लेंगे कानूनी राय : मुख्यमंत्री

उन्होंने दुकानदारों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों से अवगत करवाया और न्यायालय के आदेशों की पालना में जब वे दुकानों में लगे बिजली के मीटर हटाने और सप्लाई काटने लगे तो उन्होंने विभागीय कार्रवाई का विरोध किया.

आरोप है कि इन लोगों ने मौके पर खूब हंगामा किया और विभाग के कर्मचारियों से हाथापाई भी की. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इन लोगों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे काफी देर तक विभागीय कार्रवाई का विरोध करते रहे. इस वजह से टीम को कोई कार्रवाई किए बगैर ही लौटना पड़ा.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी!

इस बीच जब वह अपनी गाड़ी में बैठने लगे तो एक ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की. गंदी गलियां देकर गाड़ी को लात मारी और जान से मारने की धमकी भी दी.

उधर, डीएसपी राजगढ़ विद्याचंद नेगी ने शिकायत पर मामला दर्ज करने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 3 लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More