HomeHimachalमणिकर्ण में भू-स्खलन की घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर सीएम...

मणिकर्ण में भू-स्खलन की घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर सीएम सुक्खू ने जताया शोक

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिला के गुरूद्वारा मणिकर्ण साहिब के समीप भू-स्खलन और पेड़ गिरने की घटना के कारण 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है. इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं.

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की..

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन कुल्लू को घटना स्थल पर तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतरीन उपचार और हर संभव सहायता प्रदान की जाए.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में निजी बस में लावारिस थैली से 102 ग्राम चरस बरामद, नहीं लगा आरोपी का सुराग, पुलिस जांच में जुटी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More