HomeCrimeबीएड प्रशिक्षु ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान अस्पताल...

बीएड प्रशिक्षु ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

सोलन : जिला सोलन में एक बीएड प्रशिक्षु ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसने बाद में उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. हालांकि, शुरूआती जांच में गलती से जहरीला पदार्थ निगलने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से गत 3 अप्रैल को पुलिस चौकी सपरून को सूचना मिली कि गांव देवठी से एक युवक को जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उसे रिश्तेदार अस्पताल लेकर आए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां उक्त युवक उपचाराधीन पाया गया.

जांच करने पर संबंधित युवक की पहचान रितिक शर्मा (24) उर्फ राहुल पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर देवठी, तहसील सोलन के रूप में हुई. उपचार के दौरान युवक की हालत नाजुक होने के चलते उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया, जहां गत दिवस 5 अप्रैल को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है. विसरा प्रीजर्व कर रासायनिक परीक्षण के लिए जुन्गा लैब भेजा जा रहा है. मौके पर मृतक के परिजनों व अन्य लोगों के बयान भी कमलबद्ध किए गए.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के त्रिलोकपुर में मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं को दी ये बड़ी सौगात, बस एक क्लिक कीजिए...

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि मृतक कुनिहार से बीएड की पढ़ाई कर रहा था, जो 28 मार्च को छुट्टी पर अपने घर देवठी आया हुआ था. 3 अप्रैल को युवक ने घर में रखी कीटनाशक दवाई का गलती से सेवन कर लिया, जिसे उसके परिवार के सदस्य व अन्य लोग उपचार के लिए सोलन अस्पताल लाए थे.

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच पर मृतक की मृत्यु पर उसके परिजनों व अन्य लोगों ने किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है. फिर भी मामले में जांच प्राथमिकता के आधार और हर पहलू पर जारी है. इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में दो अलग-अलग झगड़ों में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More