HomeWeatherमौसम फिर लेगा करवट, आज और कल तेज अंधड़ और ओलावृष्टि का...

मौसम फिर लेगा करवट, आज और कल तेज अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 28 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर अपना रौद्र रूप दिखाएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार और शनिवार को ओलावृष्टि-अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार को 5 जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, मेघ गर्जन, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का अलर्ट है।

शनिवार को 6 जिलों में ऑरेंज व शेष 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, रविवार व सोमवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 28 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  बल्क ड्रग पार्क के 250 करोड़ के साइट विकास कार्य और 10 करोड़ के कामकाजी महिला छात्रावास का शिलान्यास

23 व 24 मई को हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। 26 और 27 को दोबारा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के मध्य पर्वतीय और निचले-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More