HomeHimachalSirmaurनागल सकेती में पेयजल किल्लत, 900 की आबादी प्रभावित, तीन दिन बाद...

नागल सकेती में पेयजल किल्लत, 900 की आबादी प्रभावित, तीन दिन बाद विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ लगते नागल सकेती गांव में पिछले तीन दिन से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है, जिससे पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा है। इससे 900 की आबादी प्रभावित हो रही है।

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ लगते नागल सकेती गांव में पिछले तीन दिन से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है, जिससे पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा है। इससे 900 की आबादी प्रभावित हो रही है। हालांकि, जल शक्ति विभाग ने ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल स्कीम का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को कर्मी समेत लेबर काम में जुटी।

स्थानीय ग्रामीण राम लाल, धर्म सिंह, सुंदर सिंह, सिंह राम, तेजा राम, लज्जा राम, लाल सिंह, बलबीर सिंह, पृथ्वी सिंह, सलिंदर सिंह, राम कारण और पूर्व प्रधान संजय कुमार आदि ग्रामीणों ने विभाग के प्रति गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि गांव के लिए कालाअंब के समीप एक ट्यूबवेल से जलापूर्ति होती है। गांव में सिर्फ स्थानीय निवासी ही नहीं, बल्कि आसपास की कई फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर भी रहते हैं, जिनकी संख्या करीब 350 के आसपास है। ऐसे में पानी की किल्लत ने स्थिति और गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 3 दिन से घर में पानी की बूंद नहीं आई है। लोगों को बमुश्किल पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के लिए अपनी ही नहीं मवेशियों की प्यास बुझना भी दूभर हो रहा है।
ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के केएल जुनेजा को चंडीगढ़ में चाणक्य अवार्ड, जानें कौन हैं ये शख्सियत

उधर, अधिशाषी अभियंता ई. देवानंद पुंडीर ने बताया कि तकनीकी खराबी और लीकेज के कारण ये समस्या बनी हुई थी। विभाग ने बुधवार को हाइड्रा क्रेन की मदद से स्कीम की मरम्मत का कार्य शुरू किया।गुरुवार तक पानी स्टोर कर लिया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को अपनी की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More