HomeHimachalSirmaurअवैध खनन को लेकर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन संचालकों से...

अवैध खनन को लेकर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन संचालकों से वसूली 1.23 लाख रुपये जुर्माना राशि

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. विभाग ने मौके पर खनन करते दबोचे वाहन संचालकों पर शिकंजा कसते हुए 1.23 लाख रुपये का जुर्माना वसूला. विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन को अंजाम दे रहे वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने मानपुर देवड़ा के समीप गिरि नदी में 3 टैक्टर अवैध खनन करते हुए पकड़े. ये कार्रवाई वन खंड अधिकारी राजपुर के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान अमल में लाई. जहां मौके पर टीम ने ट्रैक्टर संचालकों से 61,620 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया.

ये भी पढ़ें:  खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वाधान में सिरमौर में स्किल और ट्रेड टेस्ट का सफल आयोजन, कर्मचारियों के कौशल का मूल्यांकन

वहीं, दूसरे मामले में वन परिक्षेत्र पांवटा साहिब की टीम ने अवैध खनन पर कार्रवाई की. वन टीम ने इस दौरान एक ट्रक और एक ट्रैक्टर संचालक से 62,000 जुर्माना राशि मौके पर वसूली. इस टीम में वन रक्षक अनवर चौहान, रणबीर, संदीप, अजय और रतन शामिल रहे. उधर, वन मंडल पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्या राज ने अवैध खनन करने वाले वाहन संचालकों से जुर्माना वसूलने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें:  कोई भी ताकत भारत की एकता और अखंडता को कमजोर नहीं कर सकती, सर्वधर्म सद्भाव बैठक में बोले राज्यपाल शुक्ल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More