होमHimachalSirmaurजमटा में 18-19 को सजेगा ऐतिहासिक दुर्गा अष्टमी मेला, कबड्डी व दंगल...

जमटा में 18-19 को सजेगा ऐतिहासिक दुर्गा अष्टमी मेला, कबड्डी व दंगल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे खास आकर्षण

जमटा स्थित मां बालासुंदरी मंदिर परिसर में ऐतिहासिक एवं पारंपरिक दुर्गा अष्टमी मेला 18 और 19 अक्टूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

नाहन : जिला सिरमौर के धारटीधार क्षेत्र के जमटा स्थित मां बालासुंदरी मंदिर परिसर में ऐतिहासिक एवं पारंपरिक दुर्गा अष्टमी मेला 18 और 19 अक्टूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कबड्डी प्रतियोगिता, स्थानीय विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल दंगल मुख्य आकर्षण रहेंगे। मेले के सफल आयोजन को लेकर मां दुर्गा मेला कमेटी तैयारियों में जुटी है।

मेले से पहले 15 अक्टूबर को मां बाला सुंदरी मंदिर परिसर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को सुबह 8:15 बजे मेले का शुभारंभ होगा। शुभारंभ अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जमटा प्रेम कंवर चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सुबह 9 बजे कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी, जबकि 11 बजे स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

ये भी पढ़ें:  कर्तव्य पथ पर पहली बार दिखेगी सिरमौर के सिंहटू नृत्य की झलक, बढ़ेगा परेड़ का आकर्षण

मां भगवती का हवन
मेले के दूसरे दिन 19 अक्टूबर को सुबह 8 बजे मां भगवती दुर्गा का हवन होगा। दोपहर 1 बजे मुख्य अतिथि का आगमन और स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे स्कूली बच्चों की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया जाएगा। दोपहर 2 बजे कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा, जबकि शाम 4 बजे विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में पहलवान कुश्ती के दांव-पेंच दिखाएंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी होंगे।

विजेता कबड्डी टीम को 51 हजार और ट्रॉफी
मां दुर्गा मेला कमेटी जमटा के आयोजकों के अनुसार मेले में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इससे खेल प्रतियोगिता में स्थानीय और बाहरी खिलाड़ियों के बीच रोमांच और प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  बाबा बोदल शाह के दंगल मैदान पर खर्च होंगे 25 लाख, छिंज मेले के समापन पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने की घोषणा

आयोजकों के अनुसार धार्मिक आयोजनों के साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष स्थान दिया गया है, ताकि क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिले। सांस्कृतिक संध्या का शाम 7ः00 बजे शुबारंभ होगा, जिसमें कपिल शर्मा मुख्य कलाकार होंगे। मेला कमेटी ने क्षेत्रवासियों से भी मेले में पहुंचकर धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कबड्डी और दंगल का आनंद लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 20 व 21 मार्च को होगी विकसित भारत जिला स्तरीय युवा संसद, पद्मश्री विद्यानंद सरैक होंगे मुख्य अतिथि
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More