HomeCrimeबबली के बाद अब ये नशा तस्कर भी भेजा सेंट्रल जेल, बार-बार...

बबली के बाद अब ये नशा तस्कर भी भेजा सेंट्रल जेल, बार-बार नशे के कारोबार में मिला था संलिप्त

नाहन : हिमाचल पुलिस का नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है. इसी अभियान के तहत जो आरोपी पकड़े जाने के बावजूद बार-बार नशे के काले कारोबार में संलिप्त पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सिरमौर पुलिस पीआईटी एनडीपीएस के तहत भी कार्रवाई अमल में ला रही है.

पुलिस ने अब एक और ऐसे ही नशा तस्कर को डिटेन कर जेल भेज दिया है. ये आरोपी फरार चल रहा था. 15 दिन में सिरमौर पुलिस ने इस तरह की दूसरी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र मंगत राम निवासी मकान नंबर 304, वार्ड नंबर 10 देवी नगर, तहसील पांवटा साहिब के खिलाफ नियमानुसार रिपोर्ट तैयार कर उचित माध्यम से सचिव (गृह) हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रेषित की गई थी. इस मामले में प्राधिकृत अधिकारी से संजय की डिटेंशन के आदेश पुलिस विभाग को प्राप्त हुए.

ये भी पढ़ें:  चंबा में घुमंतू गुज्जर समुदाय के भविष्य की बड़ी पहल, शिक्षा से रोजगार तक सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार

एसपी ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाला संजय काफी समय से फरार चला रहा था, जिसे मंगलवार को डिटेन कर 3 महीने के लिए सेंट्रल जेल नाहन भेज दिया गया है.

एनएस नेगी ने बताया कि इससे पहले पिछले महीने 23 मार्च को बबली उर्फ बेबी पत्नी सुरेश कुमार निवासी गांव सलानी, डाकघर सैनवाला तहसील नाहन को भी डिटेन कर 3 महीने के लिए जेल भेजा जा चुका है. इस महिला आरोपी के खिलाफ भी नियमानुसार रिपोर्ट तैयार कर सचिव (गृह) हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रेषित की गई थी.

उन्होंने बताया कि जेल भेजे गए आरोपी संजय और बबली दोनों ही बार-बार नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जा रहे थे. लिहाजा, दोनों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उपरोक्त कार्रवाई के लिए भेजी गई थी.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में सड़क किनारे जख्मी हालत में मिला युवक, PGI रेफर, पिता ने जताई ये आशंका

एसपी ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खात्मे के लिए पूर्णतया दृढ़ संकल्प है. भविष्य में भी जिला पुलिस नशे के कारोबार को ध्वस्त करने की लिए प्रयासरत रहेगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More