HomeHimachalShimlaजिला शिमला में बनेंगे आठ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, हर विधानसभा...

जिला शिमला में बनेंगे आठ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, हर विधानसभा क्षेत्र में फाइनल हुई जमीन

शिमला : जिला शिमला में 8 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए शिक्षा विभाग तीव्रता से प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है. यही नहीं हर विधानसभा क्षेत्र में जमीन का चयन कर लिया गया है.

शिमला शहरी विधानसभा में बड़श रेडिसन होटल के नजदीक, शिमला ग्रामीण विधानसभा के तहत जलोग, जुब्बल कोटखाई विधानसभा में सरस्वती नगर, ठियोग विधानसभा में गजेड़ी, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के तहत पलकन के नजदीक बराड़ा मार्ग पर, चौपाल विधानसभा के बोदना, कुसुंपटी विधानसभा के चमियाणा और रामपुर विधानसभा के तहत शिंगला में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा.

सुन्नी स्कूल के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति, 1 करोड़ जारी
विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण के तहत राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में खोला जा रहा है, जिसके लिए 5 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति व व्यय स्वीकृति प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई है, जिसके तहत अभी तक 1 करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:  आचार संहिता के बीच कैबिनेट बैठक बुलाकर चुनाव प्रभावित करना चाहती है कांग्रेस सरकार: हर्ष महाजन

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्कूल
राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं जैसे हाईटेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, रेसिंग ट्रैक और स्वीमिंग पूल आदि से सुसज्जित किया जाएगा. हर स्कूल 50 बीघा के क्षेत्र में फैला होगा. यहां पर स्कूली बच्चों को रहने के लिए हाॅस्टल की सुविधा भी होगी. इसके अलावा जो बच्चे रोजाना स्कूल से घर आना जाना चाहते हैं, उन्हें भी स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा. राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल अपने आप में अनोखे स्कूल के तौर पर स्थापित होगा. स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का दृढ़ संकल्प प्रदेश सरकार ने लिया है.

ये भी पढ़ें:  शिमला : सरकार को भेजे जाएंगे 100 करोड़ रुपये के ये प्रस्ताव, पोर्टल पर अपलोड

उप निदेशक उच्च शिक्षा लेख राम ने बताया कि भूमि चयन के बाद ले-आउट बनेगा, जिसे परिवेश पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. सभी औपचारिकताएं पूरी करने लिए विभाग कार्य कर रहा है.

भूमि कर ली है चयनित
डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना भी है. इसके तहत 8 विधानसभा क्षेत्रों में स्कूल के लिए भूमि का चयन कर लिया है. इसके साथ ही आगामी सारी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं, जिन्हें जल्द ही पूर्ण कर आगामी कार्रवाई आरंभ की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में बहुभाषी कवि सम्मेलन में इन कवियों ने जमाई महफिल, लूटी वाहवाही
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More