HomeEducationवासनी स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर का शुभारंभ, पहले दिन छेड़ा...

वासनी स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर का शुभारंभ, पहले दिन छेड़ा सफाई अभियान

7 दिवसीय शिविर के दौरान वालंटियर गोद लिए गए वासनी गांव में स्थित जलाशयों, मंदिरों, विद्यालय परिसर के अलावा आसपास की सड़कों व गलियों की साफ-सफाई करेंगे।

नारग : पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सीनियर सेकंडरी स्कूल वासनी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रिंसिपल रमेश लाल की अध्यक्षता में हुआ। इस शिविर में स्कूल के 25 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम अधिकारी कैलाश दत्त शर्मा व आशा शर्मा ने शिविर की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 7 दिवसीय शिविर के दौरान वालंटियर गोद लिए गए वासनी गांव में स्थित जलाशयों, मंदिरों, विद्यालय परिसर के अलावा आसपास की सड़कों व गलियों की साफ-सफाई करेंगे।

इसके अलावा इन बच्चों को हर रोज विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर आधारित विषयों की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर के शुभारंभ मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रमेश लाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए एक अच्छा नागरिक बनकर समाज सेवा करने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:  54वीं एथलेटिक्स मीट: चौगान में खेल प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन, हेमलता और विवेक बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, 250 ने दिखाया दमखम

इस अवसर पर एसएमसी प्रधान दिनेश शर्मा के अलावा एसएमसी सदस्य व स्कूल के अध्यापक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में गुरू-शिष्य का रिश्ता तार-तार! छात्राओं ने शिक्षक पर जड़े ये गंभीर आरोप, केस दर्ज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More