HomeHimachalSirmaurसेंट्रल जेल नाहन के अधिकारी और कर्मचारियों ने डोनेट किया 30 यूनिट...

सेंट्रल जेल नाहन के अधिकारी और कर्मचारियों ने डोनेट किया 30 यूनिट ब्लड, निभाया सामाजिक दायित्व

नाहन : आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अमिताभ जैन ने किया. इस अवसर पर जेल सुपरिटेंडेंट भानु प्रकाश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे.

इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य नाहन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करना था. इस दौरान जेल अधिकारियों और वार्डरों सहित 30 कर्मियों ने ब्लड डोनेट कर अपना सामाजिक दायित्व निभाया.

जेल सुपरिटेंडेंट भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि रक्तदान किसी का जीवन बचाने के लिए सबसे बड़ा उपहार है और इससे कीमती तोहफा कुछ और हो नहीं सकता. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए रक्तदान करना जरूरी है. उन्होंने सभी से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील भी की.

ये भी पढ़ें:  नाहन पुलिस थाना में 2015 में दर्ज केस में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

वहीं, एडिशनल जेल सुपरिटेंडेंट अमित भाटिया ने खून की एक बूंद का महत्व समझाते हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा डोनेट किया गया ब्लड किसी दूसरे व्यक्ति का जीवन बचा सकता है. इस मौके पर जेल मेडिकल ऑफिसर आदित्य शर्मा और ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. निशी जसवाल सहित जेल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More