HomeAasthaश्रीहरि रथ यात्रा से गांव-गांव सुनाई जाएगी श्रीराम कथा, कोटली से शोभायात्रा...

श्रीहरि रथ यात्रा से गांव-गांव सुनाई जाएगी श्रीराम कथा, कोटली से शोभायात्रा का शुभारंभ

राजगढ़ : एकल अभियान के सौजन्य से श्रीहरि मंदिर रथ यात्रा अंचल राजगढ़ के सभी गांव में पहुंच कर लोगों को श्रीराम कथा का श्रवण कराएगी. इस अभियान की शुरूआत राजगढ़ के कोटली गांव से श्रीहरि मंदिर रथ की शोभा यात्रा से की गई, जिसमें अंचल राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले 11 संच केंद्रों के आई महिलाओं ने भाग लिया.

शोभा यात्रा कोटली से राजगढ़ बाजार होते हुए करीब 320 गांव के लिए रवाना हुई. अभियान का शुभारंभ राजगढ़ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अरविंद राय, युवान फांउडेशन के अध्यक्ष विकल्प ठाकुर ने श्रीराम की विधिवत पूजा अर्चना कर किया.

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं शूटिंग क्लब के 3 और निशानेबाज नेशनल के लिए क्वालीफाई, अब भोपाल में दिखाएंगे अपना हुनर

इस मौके पर विकल्प ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा और सुसंस्कारित बनाने के लिए भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 1986 में एकल अभियान आरंभ किया गया था. आज समूचे भारतवर्ष के गांव गांव में इस अभियान की लौ पहुंच चुकी है. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अंचल राजगढ़ में संचालित किए जा रहे 320 एकल विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीण परिवेश के बच्चों को गुणात्मक एवं आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान की जा रही है. इस अभियान से राष्ट्र की एकता और अखंडता को बल मिलेगा.

अभियान के मीडिया प्रभारी विनोद ने बताया कि श्रीहरि रथ यात्रा राजगढ़ अंचल के सभी एकल विद्यालयों में पहुंचेगी, जहां लोगों को राम दरबार के दर्शन होंगे. कार्यक्रम में मोहिंद्र शर्मा प्रभाग विकास प्रमुख, सुरेश शर्मा अध्यक्ष संस्कार शिक्षा संभाग, कपिल शर्मा रथ एसटीओ संभाग, दिनेश कुमार संभाग जागरण शिक्षा, अनिल ठाकुर अंचल अध्यक्ष, संजू राणा अंचल अभियान प्रमुख, अंचल टोली, संच मीरा कश्यप, समस्त आचार्य एकल विद्यालय ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें:  बड़ा अपडेट : सिरमौर बस हादसे में मौत का आंकड़ा पहुंचा 12, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा शोक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More