HomeHimachalSirmaurमेडिकल कालेज में रक्त की कमी को पूरा करने आगे आईं ये...

मेडिकल कालेज में रक्त की कमी को पूरा करने आगे आईं ये महिलाएं, निभाया सामाजिक दायित्व

नाहन : रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने वीरवार को डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया. इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह रक्तदान करें, क्योंकि आपके रक्त से एक ऐसे अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है, जिसे रक्त की जरूरत हो.

उन्होंने क्लब द्वारा आयोजित किए गए इस शिविर की सराहना की. इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष दीपा बंसल और आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधानसभा उपाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान क्लब की अध्यक्ष दीपा बंसल, सारिका सहित द थिंक टैंक से जुड़े काफी युवाओं ने रक्तदान किया.

ये भी पढ़ें:  1438 वोट लेकर रणधीर सिंह ने मारी बाजी, मानगढ़ वार्ड से पंचायत समिति सदस्य चुने गए

आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि जिला ब्लड बैंक अधिकारी डा. निशी जसवाल की तरफ से रक्तदान की कमी को पूरा करने के लिए क्लब से अनुरोध किया गया गया था, जिसके बाद यह शिविर आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसा दान दूसरा कोई नहीं है. रक्तदान करने से हम किसी इंसान को जीवनदान दे सकते हैं. लिहाजा, रक्तदान के क्षेत्र में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. इस दौरान करीब दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया.

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डा. राजीव तुली, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय पाठक, सीएमओ डा. अमिताभ जैन, क्लब की अंजू अग्रवाल, सीमा गुप्ता, मोनिका जैन, ममता जैन, रमा रेटका सहित क्लब की अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रही.

ये भी पढ़ें:  नौहराधार में विस उपाध्यक्ष ने किए 84 लाख के उद्घाटन व शिलान्यास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More