HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने बनेठी में रखी पटवार सर्कल भवन की आधारशिला, शिरगुल...

विधायक सोलंकी ने बनेठी में रखी पटवार सर्कल भवन की आधारशिला, शिरगुल देवता मेले में की शिरकत

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने विकास खंड नाहन के बनेठी में आयोजित शिरगुल देवता मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उन्होंने बनेठी में 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पटवार सर्कल भवन की आधारशिला रखी. इस मौके पर उनके साथ प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी विनोज शर्मा और दिगंबर भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी और इसका सीधा लाभ मिल सकेगा. धारटीधार क्षेत्र में जल संकट की समस्या के समाधान के दृष्टिगत 35 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं. भविष्य में आवश्यकतानुसार और भी लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:  संस्कृत के रंग में रंगा नाहन, शहर में निकाली शोभायात्रा, शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन

उन्होंने आश्वास्त किया कि धारटीधार इलाके में पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी. इसी माह गौंथ गांव में भी सिंचाई व्यवस्था के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा, ताकि किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके.

सोलंकी ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में बहुत से गांव ऐसे थे, जहां सड़कें नहीं पहुंची थी. वहां अब सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है. विधायक ने उन परियोजनाओं का जिक्र किया, जिन्हें वन विभाग की अनुमति नहीं मिल रही थी. इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रयास करते हुए कई विकास कार्यों को फॉरेस्ट क्लीयरेंस दिलवाई.

ये भी पढ़ें:  बख्शे नहीं जाएंगे नशा कारोबारी, जाल बिछाने वाले ऐसे लोग सर्विलांस पर : सोलंकी

इस दौरान विधायक ने पूर्व में बनेठी मेला मैदान के 8 लाख की राशि के अतिरिक्त 4 लाख की और राशि देने की घोषणा की. साथ ही मेला स्टेज निर्माण के लिए भी 2 लाख की स्वीकृति प्रदान की. इसके अलावा उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से मेला कमेटी को 1 लाख और सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया.

सोलंकी ने कि प्रतिवर्ष नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 8 से 10 करोड़ की राशि विधायक निधि और अन्य फंड पर खर्च की जा रही है, जो मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के सहयोग से संभव हो पा रहा है.

विधायक ने अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वह समयबद्ध तरीके से कार्य करें, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. इससे पहले विधायक सोलंकी ने नाहन के समीप आम्बवाला में गुग्गा महाराज के स्थल पर पूजा अर्चना की.

ये भी पढ़ें:  जन्म अथवा मृत्यु का पंजीकरण प्रपत्र भरते वक्त बरतें ये सावधानी, वरना बाद में उठानी पड़ सकती है परेशानी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More